प्रदेश सरकार के दो साल पूरे होने पर आज जोधपुर के सरकारी कार्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें विभागों के मुखिया अधिकारियों ने झाड़ू चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। जोधपुर डिस्कॉम में MD (IAS) भंवरलाल खुद झाड़ू लेकर उतरे और उन्होंने डिस्कॉम परिसर में साफ सफाई की लो। इस दौरान उनके साथ डिस्कॉम के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे । उन्होंने सभी को स्वच्छता का महत्व बताया कि स्वच्छता का हमारे जीवन में विशेष महत्व है और जिस विभाग में भी हम काम करते हैं वहां पर भी साफ सफाई होना जरूरी है। सरकार के अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की। इसके अलावा जोधपुर के कमला नेहरू टीबी हॉस्पिटल में भी सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉक्टर सीआर चौधरी के नेतृत्व में स्टाफ ने साफ सफाई कर स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक रहने की सीख दी।


