जालंधर में डंकी रूट इमिग्रेशन रैकेट पर ED का शिकंजा:3 एजेंटों की 5.41 करोड़ की संपत्ति जब्त, युवाओं से मोटी रकम वसूलते थे

जालंधर में डंकी रूट के जरिए युवाओं को अमेरिका भेजने वाले गैर-कानूनी इमिग्रेशन और मानव तस्करी रैकेट पर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने कार्रवाई की है। ईडी जालंधर जोन ने इस मामले में तीन एजेंटों की कुल 5.41 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। ईडी की यह कार्रवाई शुभम शर्मा, जगजीत सिंह और सुरमुख सिंह के खिलाफ की गई है। जांच में सामने आया है कि तीनों एजेंट युवाओं को कानूनी इमिग्रेशन का झांसा देकर गैर-कानूनी तरीके से डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेज रहे थे। ईडी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से इस नेटवर्क में सक्रिय थे और युवाओं से मोटी रकम वसूल कर उन्हें अवैध रास्तों से विदेश भेजा जा रहा था। तीनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अब जानिए पूरा मामला ईडी अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आने वाले समय में और गिरफ्तारियां व संपत्ति जब्ती हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *