कोटपूतली निवासी एडवोकेट योगेश शरण बंसल को कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर राजस्थान प्रदेश उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकुल गोयल ने की। एडवोकेट योगेश शरण बंसल का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है। उनके दादा, स्वर्गीय हनुमान शरण बंसल, पुराने कांग्रेसी नेता थे। वे जयपुर जिला बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष, कोटपूतली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पंचायत समिति प्रधान और नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन सहित जिला जयपुर में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे थे। उनके ताऊ, स्वर्गीय मामराज शरण बंसल भी कोटपूतली नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं। संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि एडवोकेट योगेश शरण बंसल के जिलाध्यक्ष बनने पर कई प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुन्तला रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्राज सिंह गुर्जर, मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक महिपाल यादव, पूर्व विधायक रामचन्द्र रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक बलजीत यादव, आर सी यादव, संजय यादव, कोटपूतली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश चंद सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, पं. किशोरी लाल शर्मा, पं. सूर्यकांत शर्मा, रमेश गुप्ता, हनुमान सैनी, सरपंच संघ उपाध्यक्ष जगमाल सिंह यादव समेत अन्य लोग शामिल है।


