धनबाद के तोपचांची में अज्ञात युवक का शव मिला:मुंह पर चोट के निशान, पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत भंवरदाहा बाका पुल के नीचे मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों ने सुबह पुल के पास शव देखा, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तोपचांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक के मुंह पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया है ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके। गिरने से मौत की आशंका तोपचांची थाना प्रभारी अजीत भारती ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह गिरने से हुई मौत का मामला प्रतीत होता है। शव की पहचान के लिए टीम पूरी जांच में जुटी हुई है और पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *