सीएम बोले-निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव:भाजपा निकायों में कमल तो पंचायतों में कार्यकर्ताओं के सहारे दिखाएगी दम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों के आरक्षण को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को खारिज कर कहा कि आरक्षण को हमारी सरकार ने और अच्छा करने का प्रयास किया है। केंद्रीय पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास की बड़ी सौगात देने वाले हैं। प्रदेश सरकार के सर्वतोमुखी विकास कार्यों को चुनाव के समय में बताने की आवश्यकता है। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रदेश प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा कि निकाय का चुनाव पार्टी सिंबल में होगा और पंचायत का चुनाव पार्टी सिंबल में नहीं होगा तो उस स्थिति में जीत कार्यकर्ता की होगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव सम्मेलन में मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल हुए। साय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लोगों के बीच में ले जाना है। यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। आप सब नेता हैं। हम लोगों की जिम्मेदारी है कि हमारे लिए जो कार्यकर्ता परिश्रम करते हैं, पसीना बहाते हैं, रात दिन घूमते हैं, भूखे प्यासे रहते हैं, उनका सम्मान देने का एक अवसर है। सीएम को सरकार की इन उपलब्धियों पर भरोसा
सीएम साय ने कहा कि निकायों को विकास के लिए एक साल में 7000 करोड़ रुपए दिए हैं। हर जिले में 200-700 करोड़ के काम हो रहे। महतारी सदन बनवा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, प्रधानमंत्री आवास पर मोदी की गारंटी पूरी की है। 27 लाख किसानों के खातों में रुपए डाले जा रहे हैं। मजबूत बूथ और अच्छे उम्मीदवार से जीत: जम्वाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि अच्छे कैंडिडेट को निकाल कर लाएं। सामूहिक भाव से अच्छी योजना करके आएंगे तो हमारी जीत होगी। संगठन के कार्यक्रमों की तरह अन्य कार्यक्रमों की रचना करनी होगी। इससे आने वाले समय में हमारे बूथ मजबूत होंगे। प्लानिंग: पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराएंगे: नबीन राजधानी में गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी सदस्यों, मंत्रिमंडल व महामंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित समस्त मंत्री व कोर कमेटी सदस्य उपस्थित थे। प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने विश्वास व्यक्त किया कि जनता पूरी तरीके से पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने के लिए खड़ी है। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री का पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराने का सपना​ निकाय चुनाव में पूरा करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *