कोटखाई में महिला के आभूषण छीनने का प्रयास:आरोपी ने दांतों से काटा; ग्रामीणों ने रस्सी में बांधकर पीटा, पुलिस के हवाले किया

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के कोटखाई में एक व्यक्ति ने आज (मंगलवार को) महिला के आभूषण छीनने का प्रयास किया। इस दौरान- महिला आरोपी को पकड़ लिया। उससे बचने के लिए आरोपी ने महिला पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी धुनाई की और पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जैसे ही आरोपी ने पीड़िता के आभूषण छीने, महिला ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने भागने के इरादे से महिला पर हमला कर दिया और उसके चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर दांतों से काटकर घायल कर दिया। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को दबोच लिया। रेलिंग से बांधकर की पिटाई, वीडियो भी हुआ वायरल स्थानीय लोगों ने आरोपी को रेलिंग के सहारे बांध दिया और डंडों से उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी और पीड़िता दोनों नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। यह घटना कोटखाई के खलटू नाला क्षेत्र की है। अस्पताल से मिली सूचना, पुलिस जांच में जुटी पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *