राज्य सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे पर मंगलवार दौसा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सूचना केन्द्र में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन व जिला विकास पुस्तिका का विमोचन कलेक्टर देवेन्द्र कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने किया गया। यहां विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद सबसे पहले पंच गौरव प्रोडक्ट का अवलोकन किया गया। जिसमें फुटबॉल, स्टोन कलाकृति, राजीविका समूह, श्यालावास जेल प्रोडक्शन, फ्रीकल ट्रीटमेंट प्लांट आदि के बारे में डिटेल से जानकारी दी गई। इसके बाद सूचना केन्द्र में विकास प्रदर्शनी में राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्रियों की विजिट, मेहंदीपुर बालाजी में हेलिकॉप्टर सेवा, पेयजल, सड़क, कृषि, बागवानी, शिक्षा समेत अन्य विकास कार्यों की जानकारी का अवलोकन किया। सम्बंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्य योजना के बारे में बताया। कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजनाओं का फायदा पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में कलेक्टर और भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला विकास पुस्तिका 2 साल नव उत्थान-नई पहचान, बढता राजस्थान-हमारा राजस्थान का विमोचन किया। पुस्तिका में बसंत पंचमी मेला, मेहंदीपुर बालाजी मेला समेत धार्मिक पर्यटन और सरकार की योजनाओं की डिटेल से जानकारी दी गई है। सबसे ज्यादा फोकस पर्यटन विभाग के आभानेरी महोत्सव पर किया गया है। साथ ही विकास परियोजनाओं का भी बताया गया है। कलेक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल को दो साल पूरे के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत विकास प्रदर्शनी और पुस्तिका विमोचन किया गया है। जिसमें सरकार की सभी योजनाओं को एक ही स्थान पर प्रदर्शित किया गया है। आमजन से अपील है कि प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित हों। केन्द्रीय जेल के प्रोडक्ट की सराहना विकास प्रदर्शनी में विशिष्ट केन्द्रीय जेल श्यालावास के प्रोडक्ट भी प्रदर्शित किए गए। जेल अधीक्षक पारस जांगिड ने बताया कि बंदियों द्वारा स्टील के बक्से, फर्नीचर, दरी और पेंटिंग बनाए गए हैं, जिनकी क्वालिटी मजबूत है। फिलहाल इनकी सप्लाई पुलिस विभाग को की जा रही है। प्रोडक्ट के अवलोकन के दौरान अतिथियों ने जेल प्रशासन द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना की। दिव्यांगों को स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगों को स्कूटी वितरण किया गया। इस दौरान जिला परिषद सीईओ बिरदीचंद गंगवाल, एसीईओ राजेश मीणा, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक मेघराज मीणा, सूचना जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक सोहनलाल, भाजपा जिला महामंत्री विपिन जैन, शहर अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रतन तिवाडी, शिव शर्मा, भाजपा जिला मंत्री सियाराम शर्मा कुण्डल, डॉ. रामवीर चौधरी समेत कई अन्य मौजूद रहे।


