डवाना। कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), कुचामन सिटी में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से संस्थान परिसर में आयोजित होगा। इस शिविर में निजी क्षेत्र की लगभग 30 प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। ये कंपनियां जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। सहायक निदेशक प्रशिक्षण ने बताया कि शिविर में आई.टी.आई., डिप्लोमा, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवारों का निशुल्क पंजीकरण किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी शिविर में भाग ले सकते हैं। रोजगार सहायता शिविर के माध्यम से देश और प्रदेश की ऑटोमोबाइल, फाइनेंस, सिक्योरिटी, होटल मैनेजमेंट, हेल्थ केयर एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इन साक्षात्कारों के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। संस्थान प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है ताकि वे अपनी योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त कर सकें।


