छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में RPF हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली उसके साथी दूसरे RPF जवान ने चलाई। इसके बाद मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट जांच के बाद आएगी। घटना के बाद विभागीय जांच के लिए रेलवे द्वारा 3 सदस्यीय टीम गठित की गई। जिसमें रायपुर के DSE (डिविजनल स्क्यिुरिटी कमिश्नर) व हेडक्वार्टर और नागपुर के एसई रैंक के अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह टीम शनिवार को रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जहां टीम ने अपने स्तर पर मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू की। रायगढ़ दौरा के बाद टीम वापस जा चुकी है और अब इसकी आगे की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसे उच्चाधिकारियों के पास सौंपा जााएगा। जानिए क्या है पूरा मामला
3 दिसबंर की सुबह रायगढ़ रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट में हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा को ड्यूटी के दौरान उसके साथी एस लादेर ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। सुबह इसकी जानकारी विभाग के अन्य जवानों को लगी, तो मामले की सूचना रेलवे के उच्चाधिकारियों को दी गई। जिसके बाद बिलासपुर से रेलवे के आईजी, एसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मामले में हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे रिपोर्ट
इस संबंध में RPF पोस्ट प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि विभागीय जांच शुरू हो गई है। जांच टीम में 1 DSE व 2 SE रैंक के अधिकारी हैं। एब बार रायगढ़ से दौरा कर वे जा चुके हैं। जांच रिपोर्ट कब तक आएगी यह उच्चाधिकारी जाएंगे। जांच के बाद उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपा जाएगा। …………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RPF जवान ने हेड कॉन्स्टेबल को 4 गोली मारी:दोनों दोस्त थे, ड्यूटी के दौरान हुआ विवाद, दरवाजे के बाहर से सिर पर की फायरिंग छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन में RPF पोस्ट के भीतर ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी प्रधान आरक्षक पर गोली चला दी। गोली लगने से पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाले जवान का नाम एस लादेर है। वह जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। पूरी खबर यहां पढ़े…


