डूंगरपुर में प्रसूता और नवजात की अस्पताल में मौत:डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग से गई जान, परिवार में खुशी की जगह मातम पसरा

डूंगरपुर में चौरासी थाना इलाके के नेगाला कटारा फला की एक प्रसूता और उसके नवजात बच्चे दोनों की अस्पताल में मौत हो गई। डिलीवरी के बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने से मौत होना बताया गया है। दोनों के शव को डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। चौरासी थाना क्षेत्र के नेगाला कटारा फला निवासी जीवा कटारा ने बताया कि उसकी पत्नी माया कटारा (32) पूरे 9 महीने से गर्भवती थी। वह पिछले कुछ दिनों से अंबाडा अपने पिता लालजी रीत के घर रहती थी। उसके पहले से 4 बच्चे है।
2 दिन पहले माया को प्रसव पीड़ा होने पर पीहर के लोग उसे सागवाड़ा अस्पताल लेकर गए। लेकिन तबीयत खराब होने पर सोमवार देर शाम को उसे डूंगरपुर अस्पताल लेकर आया गया। माया ने देर शाम को नवजात को जन्म दिया। इसके बाद ज्यादा ब्लीडिंग होने से माया की मौत हो गई। कुछ देर बाद नवजात बच्चे की भी मौत हो गई। इससे परिवार में खुशी की जगह मातम पसर गया। वहीं 4 बच्चों के सिर से मां का साया हट गया।
वही दोनों शव को डूंगरपुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *