रायपुर में JCB से हनुमान भगवान की मूर्ति खंडित:जमीन विवाद में मूर्ति शिफ्टिंग के दौरान की घटना, मोहल्लेवासियों ने जमकर किया बवाल

रायपुर में JCB से हनुमान भगवान की मूर्ति हटाने के दौरान खंडित हो गई है। इस घटना के बाद मोहल्लेवासियों ने जमकर बवाल किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर एफआईआर दर्ज किया है। बताया जा रहा है ये पूरा विवाद जमीन विवाद से जुड़ा है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के पचपेड़ी नाका के पास धर्मनगर का है। स्थानीय निवासी नीतू सोनी ने बताया कि उनके मोहल्ले में घर के सामने एक खाली जमीन है। जिसे अरिहंत नाम का युवक अपना बताता है। सोमवार की देर रात वह कुछ लड़कों के साथ जमीन पर जेसीबी मशीन लेकर पहुंचा। मोहल्लेवासियों ने जमीन में एक चौरा बनाकर हनुमान भगवान की मूर्ति रखी थी। उस मूर्ति को जेसीबी से शिफ्ट करने लगे। इस दौरान मूर्ति खंडित हो गई। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज मोहल्लेवासियों को देर रात इसकी भनक लगी। तो वे एकत्रित होकर आरोपियों का विरोध करने लगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद था। मंगलवार सुबह मोहल्ले वासियों ने टिकरापारा थाने में जमकर बवाल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर एफआईआर दर्ज की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *