हरियाणा के रेवाड़ी में 2 बदमाशों ने एक टैक्सी ड्राइवर को गोली मारकर मारकर उसकी गाड़ी लूट ली। गाड़ी में ही करीब 2-3 घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। इसके बाद रेवाड़ी में जयपुर हाईवे पर उसे गाड़ी से फेंककर आरोपी फरार हो गए। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि दिल्ली के एक युवक ने जयपुर जाने के लिए उसकी टैक्सी बुक की थी। गाड़ी में उसका एक अन्य साथी भी था। उसने गुरुग्राम से थोड़ा दूर चलने पर उसकी जांघ में गोली मार दी। इसके बाद उसे बांधकर काफी देर तक गाड़ी में ही रखा। बदमाशों ने गाड़ी में रखे करीब 20 हजार रुपए भी लूट लिए। इन रुपयों से ड्राइवर को गाड़ी कि किस्त भरनी थी। उधर, पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि एक आरोपी पीएचडी कर रहा है, जबकि उसका साथी यूजीसी नेट की तैयारी कर रहा है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… मोबाइल और 20 हजार रुपए भी लूट लिए
ड्राइवर संजय ने बताया कि आरोपियों ने उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के साथ उसका मोबाइल और गाड़ी में रखे करीब 20 हजार रुपए भी लूट लिए। ये रुपए उसने गाड़ी की किस्त भरने के लिए रखे थे। रेवाड़ी में वह काफी देर तक दूसरों से लिफ्ट मांगता रहा, मगर किसी ने उसे लिफ्ट नहीं दी। इसके बाद किसी तरह उसने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2 पॉइंट में जानिए वारदात पर डीएसपी ने क्या बताया…


