ग्वालियर में चलती एक्टिवा पर युवक का खतरनाक स्टंट:गाड़ी में हाथ छोड़कर खड़ा हुआ, वीडियो वायरल होने पर पुलिस तलाश में जुटी

ग्वालियर में एक युवक का चलती एक्टिवा पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में युवक सड़क पर एक्टिवा पर दोनों हाथ छोड़कर खड़ा होकर सवारी करता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक ने लगभग 15 सेकेंड तक यह स्टंट किया। इस दौरान उसने न केवल अपनी जान को खतरे में डाला, बल्कि सड़क पर अन्य राहगीरों की सुरक्षा को भी जोखिम में डाल दिया। यह घटना सोमवार रात उपनगर मुरार की सीपी कॉलोनी रोड की बताई जा रही है। उसी रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने युवक के इस स्टंट को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है। एक्टिवा सवार की पहचान होते ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें, क्योंकि ये कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *