3 राज्यों में सक्रिय चोर गिरफ्तार:मध्य प्रदेश के 3 चोर छ्त्तीसगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा में करते थे चोरी, बस्तर पुलिस ने जेवरात समेत पकड़ा

छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने 3 राज्यों में चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक और जेवरात भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। छ्त्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा में भी इन्होंने चोरी की है। वहीं बस्तर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के सनसिटी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समेत आड़ावाल इलाके में लगातार चोरी की FIR दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। वहीं SP शलभ सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस अफसरों की टीम गठित की गई। साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी शुरू की। पुलिस को पता चला कि बस्तर जिले के अलावा कोंडागांव और धमतरी जिले में भी चोरी हुई है। जिसके बाद जब वहां भी चोरी के तरीके का पता लगाया तो वारदात करने का तरीका एक सा लगा। वहीं पुलिस ने CCTV कैमरा खंगाला। वहीं पुलिस को किसी माध्यम से जानकारी मिली की चोर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जिसके बाद बस्तर पुलिस मध्य प्रदेश के धार जिले में पहुंची। पुलिस ने एक ठिकाने से 3 आरोपियों को पकड़ा लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पारस अलावा (21), धीतु अलावा (23), पंकेश अनारे (22) बताया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से चोरी के सामान बरामद किए गए। ये सामान किया गया बरामद तीनों को भेजा गया जेल जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने बताया कि, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों चोरों पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *