IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) ऑक्शन में इंडियन क्रिकेट के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया है। अबू धाबी में आज हुए IPL के मेगा ऑक्शन में रवि पर कई फ्रेंचाइजी की नजर रही। उनका बेस प्राइज ही 2 करोड़ रुपए था। उनकी कीमत में लगातार उछाल रहा। आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने 7 करोड़ 20 लाख रुपए में उन्हें अपनी टीम ले लिया। बता दें कि रवि बिश्नोई राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले हैं। रवि को खरीदने की रही होड़,लगी करोड़ों की बोली
ऑक्शन की शुरुआत में ही राजस्थान रॉयल्स ने रवि बिश्नोई पर बोली लगा दी थी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद भी रवि को खरीदने की रेस में शामिल हो गए। तीनों टीमों के बीच चली कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते रवि की कीमत बेस प्राइज से 5 करोड़ 20 लाख रुपए तक बढ़ गई। आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए उन्हें खरीद लिया। नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर बना चुके पहचान
बता दें कि अपनी तेज लेग स्पिन और दबाव में विकेट निकालने की क्षमता के चलते रवि पहले ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना उनके करियर का अहम पड़ाव माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट को उम्मीद है कि रवि बिश्नोई अपनी गेंदबाजी से टीम को मजबूती देंगे और आगामी सीजन में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बड़ी बोली के बाद राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। RR में रविंद्र जडेजा और रवि बिश्नोई की नई स्पिन जोड़ी
बता दें कि पिछले सीजन में रवि बिश्नोई को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 11 करोड़ में रिटेन किया था। इस तरह उन्हें 3 करोड़ 80 लाख का घाटा हुआ है। राजस्थान की टीम ने बिश्नोई को खरीद कर घरेलू पिचों पिछले सीजन में युजवेंद्र चहल की कमी को पूरा कर लिया है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रविंद्र जडेजा के साथ रवि बिश्नोई की नई स्पिन जोड़ी बना ली है। रवि के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था
रवि का लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की ओर से खेलते हुए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था। 11 मैचों में उन्हें 9 ही विकेट हासिल हुए थे और उनका इकॉनमी रेट 10.8 रहा था। जिसके बाद उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया। लेकिन अब बिश्नोई पर राजस्थान रॉयल्स ने भरोसा दिखाया है।


