राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिलेभर में विशेष कार्यालय स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान सुबह 10 बजे से 11 बजे तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित सभी थानों, चौकियों और अन्य पुलिस कार्यालयों में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी कमल कुमार जांगिड़ ने किया। जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया।
अभियान के दौरान थानों और कार्यालयों में साफ-सफाई की गई। इसका उद्देश्य स्वच्छ कार्यालय, स्वस्थ वातावरण और बेहतर पुलिस सेवा के संकल्प को बढ़ावा देना था। इस विशेष स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ और अनुशासित कार्य वातावरण का संदेश दिया गया।


