प्रतापगढ़ में 43,312 वोटरों के नाम कटे:12,041 मतदाताओं की मौत, 22,447 दूसरी जगहों पर पहुंचे

प्रतापगढ़ जिले में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य के आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंजलि राजोरिया ने बताया कि इस प्रक्रिया के तहत कुल 43,312 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। जिले में कुल 5 लाख 55 हजार 565 मतदाता दर्ज थे, जिनमें से 5 लाख 12 हजार 253 मतदाताओं ने प्रपत्र जमा करवाए थे। हटाए गए नामों में 12,041 मतदाता मृत्यु के कारण और 22,447 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित होने के कारण शामिल हैं। शेष नाम अन्य कारणों से हटाए गए हैं। इस पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाना है। प्रतापगढ़ जिला एक नजर 85 नए मतदान केंद्र बनाए
जिला कलेक्टर ने बताया-मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में 85 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। अब जिले में कुल 659 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1200 मतदाता होंगे। प्रतापगढ़ जिले में कुल दो विधानसभा क्षेत्र हैं। प्रतापगढ़ विधानसभा से 22,243 नाम हटे
प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 69 हजार 362 मतदाता दर्ज थे। पुनरीक्षण के बाद यहां से 22,243 मतदाताओं के नाम हटाए गए। इनमें 6,251 नाम मृत्यु के कारण और 11,489 नाम स्थायी स्थानांतरण के कारण हटाए गए। इस विधानसभा क्षेत्र में 43 नए मतदान केंद्र जोड़े गए हैं, जिससे कुल संख्या 317 हो गई है। धरियावद से 21,069 नाम हटे
धरियावद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 86 हजार 203 मतदाता दर्ज थे। यहां से 21,069 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिनमें 5,790 मृत्यु और 10,958 स्थायी स्थानांतरण के कारण शामिल हैं। धरियावद में 42 नए मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं, जिससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 342 हो गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *