सीएम डॉ. मोहन यादव आज मऊगंज में:जनसभा को करेंगे संबोधित, 5,175 करोड़ के कामों का भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मऊगंज के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री भोपाल से सुबह 9.15 बजे हेलिकॉप्टर से 10.15 बजे रीवा पहुंचेंगे। यहां 10.10 बजे प्रस्थान करसरसी टापू पहुंचकर रिसॉर्ट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रात: 11.30 बजे व्यौहारी पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1.10 बजे मऊगंज पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही, बच्चों को पोषण किट और छात्रवृत्ति का वितरित करेंगे। समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से विकास योजनाओं की प्रदर्शनी और जनसंपर्क संचालनालय द्वारा एक वर्ष की उपलब्धियों का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री 5,175 करोड़ 39 लाख रुपए के 57 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे। इसमें सीतापुर-हनुमना सूक्ष्म दबाव सिंचाई योजना लागत 5065 करोड़ रुपए शामिल हैं। परियोजना से पांच साल में हनुमना क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसका मुख्य बांध सीधी जिले में सोन नदी पर बनाया जाएगा। समारोह में 40 करोड़ रुपए की लागत से सिविल अस्पताल मऊगंज के 200 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन और 24 करोड़ रुपए की लागत से 48 उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण का भी शिलान्यास किया जाएगा। 12 करोड़ के तीन कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री 12 करोड़ 84 लाख रुपए की लागत से तीन निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 50 बिस्तर अस्पताल भवन का निर्माण लागत 5 करोड़ रुपए, हनुमना क्षेत्र में तिलया गांव में विद्युत सब स्टेशन निर्माण लागत 4.33 करोड़ रुपए और देवतालाब से तमरी मार्ग में ओड्डा नदी में पुल निर्माण लागत 3.51 करोड़ रुपए शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *