हिमाचल में कल से बारिश-बर्फबारी:आज रात एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 48 घंटे तक बरसेंगे बादल, 4 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे अगले 48 घंटे तक पहाड़ों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 11 जनवरी को WD ज्यादा स्ट्रांग रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर भागों में इससे बादल बरस सकते हैं, जबकि 12 जनवरी को WD थोड़ा कमजोर जरूर रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में कल के लिए आंधी तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आज और कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की चेतावनी इसी तरह मैदानी इलाकों में आज शीतलहर और घना कोहरा छाने की भी चेतावनी दी गई है। यह चेतावनी ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और मंडी जिले को दी गई है। इन जिलों में बीते तीन दिन से घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। शीतलहर की वजह से रात और सुबह के वक्त लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। इससे मैदानी इलाकों में रात का तापमान गिर रहा है। बद्दी में भी कोहरे से हालात खराब सोलन जिला के बद्दी में भी कोहरे से हालात खराब है और सुबह के वक्त विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम हो रही है। इससे वाहन चालकों को दोपहर तक गाड़ी चलाने में परेशानी हो रही है। बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और ऊना के कई क्षेत्रों में भी तीन दिन से घना कोहरा पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *