पात्रता सूची जारी:7 हजार पद रिक्त, बोर्ड परीक्षा से पूर्व 5 हजार स्कूलों को मिलेंगे प्रिंसिपल, दो वर्ष से अटके हैं प्रमोशन

12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले राज्य के 5 हजार उच्च माध्यमिक स्कूलों को प्रिंसिपल मिलने की उम्मीद है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने वाइस प्रिंसिपल से प्रिंसिपल पदों की डीपीसी की तैयारी शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशालय ने प्रिंसिपल पदों पर वर्ष 2023-24 की डीपीसी के लिए 5551 वाइस प्रिंसिपल की पात्रता सूची जारी कर दी है। अब शिक्षा निदेशालय से जल्द ही डीपीसी के प्रस्ताव आरपीएससी को भिजवाए जाएंगे। आरपीएससी से डीपीसी की तिथि निर्धारित होने के बाद पात्र वाइस प्रिंसिपल का प्राचार्य पदों पर प्रमोशन होगा। प्रमोशन के बाद चयनित प्रधानाचार्य को काउंसलिंग के जरिए स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया जनवरी-फरवरी में पूरा हो सकती है। दरअसल, वर्तमान में राज्य के उच्च माध्यमिक स्कूलों में प्रिंसिपल के करीब 7 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। वर्ष 2023-24 की डीपीसी में करीब 5 हजार पद भरने की संभावना जताई जा रही है। उधर, डीपीसी में विलंब को लेकर राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) के पदाधिकारी संघर्षरत है। समय पर डीपीसी नहीं होने से नाराज रेसा- वीपी संगठन के पदाधिकारियों ने 13 जनवरी को शिक्षा निदेशालय पर एक दिवसीय धरने की चेतावनी दी है। प्रमोशन के बाद भी 30% पद रह जाएंगे खाली वर्ष 2023-24 की डीपीसी से स्कूलों में प्रिंसिपल के लगभग 70% पद भरने की संभावना है। प्रमोशन के बाद भी स्कूलों में 30% पद खाली रहेंगे। शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के करीब 17900 पद स्वीकृत हैं। जिसमें से 7 हजार के लगभग रिक्त चल रहे हैं। दो से अधिक संतान वालों की सूचना मांगी डीईओ डीपीसी की भी तैयारी शिक्षा विभाग ने डीईओ डीपीसी की भी तैयारी शुरू कर दी है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से 1261 प्रिंसिपल की सूची जारी कर इनमें से एक जून 2002 को या इसके बाद दो से अधिक संतान होने वालों की सूचना ई मेल आईडी पर मांगी गई है। आदेश के अनुसार दो से अधिक संतान वालों की सूचना संकलित कर शासन को जिला शिक्षा अधिकारी तथा समकक्ष पदों पर 2023-24 व 2024-25 दो चयन वर्ष की डीपीसी के प्रस्ताव भिजवाए जाने हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *