बर्फीली हवाओं से ठिठुरे शाजापुर के लोग:6.6 पहुंचा न्यूनतम तापमान, पिछले पांच दिनों से ठंड बढ़ने का सिलसिला जारी

पिछले पांच दिनों से शाजापुर जिले के नगरवासी सर्द हवाओं के सितम को झेल रहे हैं। शनिवार को भी सुबह से बर्फीली हवाओं ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे नगरवासियों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को सर्दी से राहत की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन बर्फीली हवाओं ने मौसम को और अधिक ठंडा बना दिया। इस दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और यह 6.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम का यू-टर्न दिसंबर के पहले सप्ताह तक शाजापुर जिले में सर्दी का असर कम था, लेकिन इसके बाद मौसम ने अचानक करवट ली और ठंड बढ़ने लगी। शनिवार को सुबह से तेज रफ्तार में चल रही ठंडी हवाओं के कारण दिनभर ठंड बनी रही। लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड का मुकाबला करते नजर आए। विशेषज्ञ की राय मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, तेज बर्फीली हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी ठंड का यह असर जारी रहने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह का तापमान विवरण (दिन, अधिकतम तापमान (°C), न्यूनतम तापमान (°C))

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *