अलवर| परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत जिले में विभिन्न जगहों पर कार्यवाही की गई। विभाग के उड़नदस्ता प्रभारी शैलेंद्र वर्मा ने बहरोड़ व बानसूर क्षेत्र में आमजन को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों संबंधी जानकारी दी। साथ ही 150 पंपलेट्स व बुकलेट बांटी। ट्रैफिक पुलिस व परिवहन उड़नदस्तों ने 140 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई। प्रवर्तन कार्यवाही के तहत 270 चालान किए गए। इसमें बिना सीटबेल्ट के 9, बिना हेलमेट के 82, मोबाइल पर बातचीत संबंधी 8, दुपहिया पर तीन सवारी संबंधी 20, बिना प्रदुषण प्रमाण पत्र 11, ओवर स्पीड के 104, नो पार्किंग संबंधी 26, वाहन की बॉडी में अवांछनीय परिवर्तन के 3 व ओवरहाईट के 7 चालान किए गए।


