सरकार के एक साल, विधानसभा-1 से सबसे ज्यादा 77 प्रस्ताव:क्षेत्र 4 ने मांगा 1 बड़ा काम; 2 व 4 में विधायकों ने मांगे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल 13 दिसंबर को पूरा हो गया। इस दौरान इंदौर के विधायकों द्वारा भेजे गए काम के प्रस्तावों की बात करें तो शहरी क्षेत्र में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सबसे ज्यादा 77 प्रस्ताव भेजे। इनमें से 63 को मंजूरी मिली। ये काम सड़क और ड्रेनेज के हैं। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 59 प्रस्ताव राऊ विधायक मधु वर्मा के हैं। इनमें से 55 कामों को मंजूरी मिली है। ये भी सड़क और ड्रेनेज से जुड़े हैं। क्षेत्र 3 के विधायक गोलू शुक्ला ने 47 प्रस्ताव भेजते हुए सबसे ज्यादा सड़कों की मांग की है। क्षेत्र 4 से मालिनी गौड़ ने एकमात्र प्रस्ताव दशहरा मैदान पर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भेजा है। वहीं 5 नंबर से महेंद्र हार्डिया ने 4 प्रस्ताव भेजते हुए पानी की टंकियों की मांग की है। विधायक रमेश मेंदोला ने 2 नंबर के लिए 3 प्रस्ताव भेजते हुए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की भी मांग की है। सांवेर से तुलसी सिलावट ने 15 तो देपालपुर से मनोज पटेल ने 23 प्रस्ताव भेजे। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन प्रतिनिधियों ने 22.50 करोड़ के प्रस्ताव दिए। कुल 315 में से 275 काम मंजूर हो चुके हैं और 9.37 करोड़ की राशि भी स्वीकृत हो गई है। 315 में से 115 काम पूरे हो चुके हैं, वहीं 160 काम प्रगति पर हैं। जो चुनिंदा काम क्षेत्र 1, 3, राऊ, सांवेर और देपालपुर के शहरी हिस्से के हैं, उनमें ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, बाउंड्रीवॉल और स्टॉर्म वाटर लाइन जैसे काम हैं। चालू वित्तीय वर्ष में निगम सीमा में सांसद और विधायकों ने 250 प्रस्ताव दिए। इनमें से 158 कामों के लिए मंजूरी मिल गई है और अधिकांश में टेंडर सहित अन्य प्रक्रियाएं भी हो गई हैं। कुल काम 63.81 करोड़ के हैं। 80 प्रतिशत में टेंडर हो चुके हैं। सांसद के ज्यादातर प्रस्ताव सामुदायिक भवन के सूत्रों के मुताबिक सांसद ने जो प्रस्ताव दिए हैं, उसमें अधिकांश काम सभी विस क्षेत्रों में सामुदायिक भवन के हैं। विभाग का दावा है कि एक भी काम निरस्त नहीं हुआ न ही बंद है। संसदीय क्षेत्र की बात करें तो कुल 157 काम हैं, जिसके लिए 3.91 करोड़ की राशि लगेगी। 116 काम मंजूर हो चुके हैं। इनमें से 80 काम पूरे हो गए। 36 पर काम जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *