जालंधर में 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:क्राइम सीन से मिला शराब वाला लिफाफा, ओवरडोज से मौत की आशंका

पंजाब के जालंधर में 27 साल के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान साजन के रूप में हुई है। साजन मेहतपुर के चोपड़ा मोहल्ले का रहने वाला था। उसका शव जालंधर के मेहतपुर के पास से बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतक साजन का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। क्राइम सीन से पुलिस ने एक शराब वाला लिफाफा और अन्य सामान बरामद किया था। फिलहाल मामले में पुलिस नशे की ओवरडोज सहित अन्य एंगलों पर जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। SHO बोले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल पाएगा मौत का कारण जालंधर देहात पुलिस के थाना मेहतपुर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा- मेहतपुर एक बेसुध पड़े इंसान के पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तुरंत एक टीम मौके पर पहुंच गई थी। क्राइम सीन पर पता चला कि उक्त युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना आसपास के लोगों द्वारा दी गई। शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो शव की पहचान मोहल्ला चोपड़ा निवासी साजन के रूप में हुई। एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा- फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। जिसके बाद मामले में अगली कार्रवाई होगी। मृतक का पोस्टमार्टम जालंधर के कस्बा नकोदर में स्थित सिविल अस्पताल में होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *