भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के 10 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा, नाव भी जब्त की

श्रीलंका के नौसेना ने बुधवार रात श्रीलंकाई समुद्री इलाके में मछली पकड़ रहे 10 तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़ लिया और उनकी नाव भी जब्त कर ली। नौसेना ने गुरुवार को कहा कि नाव को जाफना के कराईनगर में कोविलन लाइटहाउस के समुद्र से जब्त किया गया, जो 2025 में इस तरह की पहली जब्ती है। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय मछुआरों की आजीविका पर उन प्रथाओं के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, विदेशी मछली पकड़ने वाली नौकाओं की अवैध मछली पकड़ने से को रोकने के लिए श्रीलंकाई जल में नियमित गश्त और अभियान चलाते हैं।
आज की अन्य बड़ी खबरें… बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- माता-पिता में विवाद बच्चों‎ से पासपोर्ट बनाने का हक‎ नहीं छीन सकता माता–पिता के बीच विवाद के कारण नाबालिग‎ बच्चों का पासपोर्ट हासिल करने और विदेश यात्रा का‎ अधिकार नहीं छीना जा सकता है। बाम्बे हाई कोर्ट ने यह ‎टिप्पणी 17 वर्षीय लड़की व उसकी मां की याचिका पर‎की। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि यात्रा का‎अधिकार संविधान में दिए गए मौलिक अधिकार का पहलू ‎है। कोर्ट ने पुणे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को लड़की को‎ दो हफ्ते में पासपोर्ट जारी करने का निर्देश दिया।‎

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *