भरना होगा डिटेल आवेदन फार्म व बतानी होगी सर्विस प्रायोरिटी:RAS-2023 के मेंस एग्जाम में पास हुए कैंडिडेट्स का मामला, 17 जनवरी लास्ट डेट

आर.ए.एस/आर.टी.एस. संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2023 के 2 जनवरी 2025 को घोषित मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाइन भरने होंगे। इसके लिए 11 जनवरी से 17 जनवरी तक का समय दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं आयोग सचिव राम निवास मेहता ने बताया कि विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरने के उपरांत ही साक्षात्कार में प्रवेश दिया जावेगा। अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन-पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम भरने के संबंध में जारी किए दिशा-निर्देशों की पालना करना आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। उक्त परीक्षा के अन्तर्गत आयोग की वेबसाईट पर राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं का सेवावार पदक्रम जारी किया गया है। मुख्य परीक्षा परिणाम में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में मॉय रिक्रूटमेंट सेक्शन के अन्तर्गत डिटेल्ड फार्म कम स्क्रूटनी लिंक को क्लिक कर विस्तृत आवेदन पत्र एवं सेवा प्राथमिकता क्रम अनिवार्य रूप से ऑनलाईन भरें। आयोग द्वारा ऑफलाईन भरे गये विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम स्वीकार नहीं किए जायेंगे। विस्तृत आवेदन पत्र और सेवा प्राथमिकता क्रम ऑनलाईन भरने के लिए उक्त लिंक केवल 11 जनवरी 2025 से 17 जनवरी 2025 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा, इसके पश्चात् लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। RPSC ने घोषित किया RAS मेन्स-2023 का रिजल्ट:2168 सफल घोषित, अब इंटरव्यू और फिर फाइनल रिजल्ट

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *