सीसीएल के कर्मचारियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है परियोजनाओं का उद्देश्य : रेड्डी

कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने गुरुवार को गांधीनगर आवासीय कॉलोनी परिसर में सीसीएल के लिए दो परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन और सीसीएल कर्मचारियों के लिए बनने वाली बहुमंजिली आवासीय भवनों का शिलान्यास शामिल है। कोयला मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं का उद्देश्य न केवल सीसीएल कर्मियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है, बल्कि क्षेत्र में आवास, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी उन्नत करना है। इस पहल से न केवल सीसीएल के कर्मचारियों और उनके परिवारों को लाभ होगा। मौके पर सांसद आदित्य प्रसाद, सांसद महुआ माजी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त, अतिरिक्त सचिव विस्मिता तेज, कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद, सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, सीएमपीडीआई के सीएमडी मनोज कुमार, बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता, ईसीएल के सीएमडी सतीश झा थे। 2.33 करोड़ की लागत से बना सीसीएल का सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र गांधीनगर में 2.33 करोड़ की लागत से सीसीएल के सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया गया है। यह केंद्र सुरक्षाकर्मियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा, जिसमें 40 बिस्तरों वाली डॉर्मिटरी, कक्षाएं, जिम, डाइनिंग हॉल और अन्य जरूरी सुविधाएं हैं। इस केंद्र के माध्यम से सीसीएल के 1600 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और भविष्य में शामिल होने वाले नए कर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण मिलेगा। कोल इंडिया की 4 कंपनियों के कार्यों की समीक्षा भी की कोयला मंत्री ने गुरुवार को ही कोल इंडिया की झारखंड की 4 कंपनियों सीसीएल, बीसीसीएल, ईसीएल और सीएमपीडीआई के कार्यकलापों और गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में कोयला उत्पादन, कर्मचारियों के कल्याण और कंपनी की भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कोल इंडिया के अध्यक्ष पीएम प्रसाद के अलावा सभी कंपनियों के सीएमडी और उच्चाधिकारी शामिल हुए। कोयला मंत्री ने इन कंपनियों की प्रगति का भी आकलन किया और निर्देश दिए। 77.63 करोड़ से बनेंगे ग्राउंड प्लस 8 मंजिल के चार टावर सीसीएलकर्मियों के लिए 4 बहुमंजिली आवासीय भवनों का निर्माण किया जाएगा। ग्राउंड प्लस 8 मंजिल के चार टावर में 112 आवासीय इकाइयां होंगी। इनमें बी-टाइप के 32, सी-टाइप के 64 और डी-टाइप के 32 फ्लैट शामिल होंगे। इनकी लागत 77.63 करोड़ रुपए है। यहां ग्रीन बिल्डिंग के तहत अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। जिनमें कम्युनिटी पार्क, बैडमिंटन कोर्ट और वॉकिंग एरिया होंगे। परियोजना का निर्माण 4 जनवरी 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य है। रांची | केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रांची पहुंचे। उन्‍होंने सेंट्रल माइंस प्लानिंग डिजाइन इंस्टीट्यूट (सीएमपीडीआई) में 5जी यूज केस टेस्ट लैब का उद्घाटन किया। इसके अलावा सीएमपीडीआई के नए लोगो और वेस्ट मटेरियल से बनाए गए स्क्रैप आर्ट का अनावरण भी किया। इस दौरान कोयला मंत्री ने संस्थान के वरीय पदाधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीएमपीडीआई के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार, निदेशक तकनीकी-आरडी शंकर नागचारी, निदेशक तकनीकी-पीएनडी अजय कुमार व अन्य थे। सीएमपीडीआई में 5जी यूज केस टेस्ट लैब का भी किया उद्घाटन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *