रांची | प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शुक्रवार को खूंटी जिला के तोरपा के हिल चौक में आयोजित आंबेडकर सम्मान मार्च में भाग लेंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सिरिबेला प्रसाद और स्थानीय नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। मार्च के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह के त्याग पत्र की भी मांग की जाएगी। यह सम्मान मार्च 3 से 26 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सिमडेगा के कोलेबिरा में दोपहर 3 बजे आंबेडकर सम्मान मार्च में भाग लेंगे। 11 जनवरी की सुबह 9 बजे गुमला के अंजन धाम में पूजा-अर्चना करेंगे और सुबह 10 बजे गुमला प्रखंड में आयोजित मार्च में भाग लेंगे।


