रांची | ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास शुक्रवार से भाजपा में अपनी दूसरी पाली की शुरुआत करेंगे। वे शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और पार्टी की सदस्यता लेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश सदस्यता प्रभारी राकेश प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले गुरुवार को उन्होंने राजभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। मेडिका अस्पताल में लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मिले। वहीं, भाजपा के दिवंगत नेता गुरविंदर सिंह सेठी के परिजनों से मिले और प्रेस क्लब में दिवंगत पत्रकार राणा गौतम के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।


