कोहरा और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत:दिन में खिली तेज धूप, रात का पारा अभी 6 डिग्री पर स्थिर

शहर में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी आसमान साफ होने के कारण न्यूनतम तापमान बीते रोज की तुलना में मामूली गिरावट आई है। आसमान साफ होने से दिन में तेज धूप खिली। इसके चलते लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिली है। हवा न चलने और धूप खिलने के कारण दिन का तापमान बीते रोज की तुलना में करीब 1 डिग्री बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शुक्रवार को रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी। 11 और 12 जनवरी से सर्दी से लोगों का राहत मिलेगी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। शहर में दूसरे दिन गुरुवार को कोहरा नहीं रहा। सुबह से सर्द हवाएं चल रही थीं जिसके चलते सर्दी का अहसास कम हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया था जो गुरुवार को गिरकर 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बुधवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया था जो गुरुवार को 1.0 डिग्री बढ़कर 24.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 11 जनवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *