गुना में मोबाइल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार:बाइक से जा रहे दो लोगों से की थी लूट; लुटेरों से 26 हजार के दो मोबाइल बरामद

जिले के फतेहगढ़ इलाके में बाइक सवार दो युवकों से मोबाइल लूट के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बाइक सवारों को लाठी दिखाकर रोका और उनसे मोबाइल लूट लिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि बुधवार को फतेहगढ़ इलाके के पाटी गांव के रहने वाले दीपक ओझा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह अपने चचेरे भाई कल्लू ओझा के साथ रात में बाइक से फतेहगढ से अपने गांव पाटी जा रहे थे। रास्ते में ग्राम कोहन नदी की पुलिया पर दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी दिखाकर उन्हें रोक लिया। दोनों के साथ मारपीट कर दोनों के मोबाइल कीमती करीब 26 हजार रुपए के लूट कर ले गए। दीपक ने बताया कि उनके मोबाइल लूटने वालों का आसपास पता करने पर उनके साथ लूट करने वाले दोनों व्यक्तियों के नाम लंगूर भील निवासी ग्राम पीपलखेडी और सोनू भील निवासी ग्राम डोबरा पता चले। इसके बाद दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में लूट की घटना करने वाले दोनों संदेही आरोपियों की तलाश की गई। गुरुवार को मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने लंगूर उर्फ अजय पुत्र प्रभुलाल भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम पीपलखेडी और सोनू पुत्र कालूराम भील उम्र 20 साल निवासी ग्राम डोबरा को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ करने पर दोनों ने लूट की घटना करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल भी बरामद कर लिए। गिरफ्तारी के बाद दोनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *