हल्के कोहरे और कम विजिबिलिटी के चलते एक ट्रक अपने से आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया।हादसे में ट्रक की केबिन बुरी तरह से डैमेज हो गई और उसमें सवार ड्राइवर घायल हो गया। जिसे मौके पर मौजूद लोगों और हाईवे एंबुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हादसे के बाद हाईवे पर गाड़ियों का जाम लग गया,मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सीडेंट में डैमेज गाड़ियों को रास्ते से हटवा कर जाम को क्लियर करवाया। मामला मांडल थाना क्षेत्र का है।उदयपुर जयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल कोठारी नदी पुलिया के पास जयपुर जा रहा एक ट्रक अपने से आगे चल रहे है दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में ट्रक का केबिन डैमेज हो गया और ट्रक ड्राइवर विनय सिंह पिता सुखपाल सिंह (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक ड्राइवर को लोगों और 108 की मदद से भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे का कारण हल्का कोहरा और कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है। हादसे के बाद हाईवे पर गाड़ियों का जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से डैमेज ट्रक को हटवा जाम को क्लियर करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


