मौलिक सृजन के लिए चार चित्रकार होंगे सम्मानित

भास्कर संवाददाता | उज्जैन कला संस्था कलावर्त न्यास द्वारा प्रतिवर्ष कला के क्षेत्र मे नवीन एवं मौलिक सृजन के लिए युवा चित्रकारों को दिया जाने वाला राष्ट्रीय अभ्युदय सम्मान न्यास समिति ने इस वर्ष देश के चार युवा चित्रकारों को देने का निर्णय लिया है। यह सम्मान चित्रकार नवलकिशोर (नईदिल्ली), चित्रसेन (उदयपुर), पी. राजकुमारी (हैदराबाद) आैर शिन शिवान (नईदिल्ली) को प्रदान करने का निर्णय लिया है। चारों चित्रकार अपने मौलिक कला सृजन के लिए पहचाने जाते हैं। न्यास सचिव पवन गरवाल ने बताया चारों युवा चित्रकारों को न्यास द्वारा आगामी 25 दिसंबर की शाम अंतरराष्ट्रीय कला पर्व के शुभारंभ दिवस पर आयोजित होने वाले विशेष अलंकरण अनुष्ठान में सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *