टीकमगढ़ में पिछले तीन दिनों से मौसम साफ होने और शीतलहर में कमी आने से लोगों को ठंड से राहत मिली है। दिन का तापमान 3 डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात का तापमान 7.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। कोहरे का कम प्रभाव मंगलवार दोपहर से बादल छंटने के बाद आसमान साफ हो गया। बुधवार सुबह से खिली धूप और सर्द हवाओं में कमी से लोगों को राहत मिली। गुरुवार को भी पूरे दिन अच्छी धूप रही, जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस वर्ष कोहरे का कम प्रभाव होने से फसलों की पैदावार अच्छी हो रही है। पिछले साल 1-15 जनवरी तक छाए कोहरे से सब्जी फसलों को पाला लग गया था। इस बार अनुकूल मौसम के कारण सब्जियों की आवक बढ़ी है। बाजार में टमाटर 10 रुपए, मटर 40 रुपए, गोभी 20 रुपए और आलू 25 रुपए प्रति किलो बिक रहा है।


