गहन पुनरीक्षण कल होगा समाप्त, अंतिम दो दिन

सागर| विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए अंतिम दो दिन 17 व 18 दिसंबर बचे हैं। बचे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। उन्हें खोजा जा रहा है। जिले में 18 लाख 14 हजार 792 मतदाताओं में से 16 लाख 51 हजार 77 मतदाताओं का मिलान पूरा कर लिया गया है। एसआईआर की डेडलाइन दो बार बढ़ाई जा चुकी है। अब अंतिम तारीख 18 दिसंबर है। फिलहाल जिले में 1 लाख 63 हजार 717 मतदाताओं के फॉर्म अब तक वापस नहीं आए हैं। जिससे उनके नामों का मिलान नहीं हो सका है। अब केवल दो दिन बाकी हैं, प्रशासन ने निगरानी और संपर्क अभियान को तेज किया है। बीएलओ के साथ ही बीएलए भी इस काम में लगे हुए हैं। जिन मतदाताओं के नाम की मैपिंग नहीं होती है उन्हें नोटिस िदए जाएंगे। किसी भी मतदाता का नाम बिना पूर्व सूचना के सूची से नहीं हटाया जाएगा। नाम काटने से पहले नोटिस भेजा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *