नौकरी के नाम पर रु. ऐंठने वाले कर्मचारी को हटाया

भिंड|नगर पालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपए ऐंठने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी अतुल श्रीवास्तव को सेवा से पृथक कर दिया गया है। इस संबंध में नपा सीएमओ यशवंत वर्मा ने मंगलवार को आदेश जारी किया। बता दें, कि अतुल श्रीवास्तव पर नगर पालिका में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से रुपए वसूल करने और उनको सीएमओ के हस्ताक्षर वाले फर्जी नियुक्ति पत्र देने का आरोप है। इस संबंध में अतुल श्रीवास्तव के खिलाफ अलग-अलग लोग पुलिस से शिकायत भी कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *