लखनऊ में सेना के एएमसी स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती शुरू:13 दिन में 10 हजार युवा होंगे शामिल; यूपी के सभी जिलों का शेड्यूल जारी

लखनऊ के सैन्य छावनी के आर्मी मेडिकल कौर (AMC) स्टेडियम में अग्निवीर रैली भर्ती शुरू है। यह भर्ती 10 से 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें करीब 10 हजार युवा शामिल होंगे। भर्ती 4 ट्रेड में हो रही है। इनमें अग्निवीर जीडी, टेक्निकल, कार्यालय सहायक और ट्रेड्समैन है। युवाओं को स्टेडियम में सुबह प्रवेश दिया गया। रात 2 बजे छावनी स्थित एएमसी स्टेडियम गेट पर अभ्यर्थियों को रिपोर्ट करना होगा। पहले दिन कानपुर के अभ्यर्थियों को मौका
आज शुक्रवार को पहले दिन कानपुर के अभ्यर्थियों को भर्ती में मौका दिया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भर्ती के लिए पहुंचे हैं। 13 जनवरी को मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, लखनऊ, मोहनलालगंज व सरोजिनी नगर तहसील के लिए और उन्नाव जिले के सफीपुर, हसनगंज, उन्नाव, पुरवा, श्रीधापुर व बांगरमऊ तहसील के लिए। रैली का शेड्यूल यूपी के इन 13 जिलों के अभ्यर्थी हो रहे शामिल
लखनऊ, बाराचंकी, गोंडा, औरैया,चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोवा, हमीरपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर व फतेहपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे। एडमिट कार्ड जांच कर मिली एंट्री
जांच के बाद एंट्री दी जाएगी। अभ्यर्थियों को भर्ती कार्यालय की ओर से जारी एडमिट कार्ड सहित सभी दस्तावेज, आधार, पैन साथ लेकर आना होगा। एएमसी स्टेडियम के बाहर अभ्यर्थियों के लिए पेयजल की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *