गुरु गोबिंद प्रीत लगी अति प्यारी… से शहर गोबिंदमय

श्री गुरु सिंह सभा ने मेन रोड गुरुद्वारा से और श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से प्रभातफेरियां निकालीं। बोले सो निहाल सत श्री अकाल और वाहेगुरु वाहेगुरु के जयकारों के साथ संगत प्रभातफेरियां से जुड़ती चली गईं। गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को रांची के सभी गुरुद्वारों से पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शबद कीर्तन करते हुए प्रभातफेरियां निकाली गईं। श्री गुरु सिंह सभा की प्रभातफेरी सुबह 4.30 बजे गुरुद्वारा से निकलकर फिरायालाल कन्हैयालाल सरदार राम सिंह के घर से थड़पखना के जसवंत सिंह अजमानी, सरदार अमरजीत सिंह के घर से होते हुए गुरुद्वारा पहुंचकर विसर्जित हुई। स्टेशन रोड गुरुद्वारा की प्रभातफेरी गगनदीप सिंह सेठी और अश्मित सिंह सेठी के घर से निकलकर पीपी कंपाउंड सरदार हरभजन सिंह कोहली के यहां पहुंची। पीपी कंपाउंड की प्रभातफेरी के साथ मिलकर प्रभु का गुणगान करते हुए मेन रोड गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारा के हजूरी रागी भाई मनप्रीत सिंह ने गुरबाणी का गायन किया और हेड ग्रंथी विक्रम सिंह ने हरिदास कर प्रभातफेरी का विसर्जन किया। उधर, कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा से निकली प्रभातफेरी सुनील मिड्ढा, रवि अरोड़ा, अर्जुन दास मिड्डा, किशोर मिड्डा की गलियों से होते हुए गुरुद्वारा तेग बहादुर पहुंची और वहां से हर गोविंद सिंह और जीवन मिड्ढा की गलियों से होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची और अरदास के साथ विसर्जित हुई। श्री गुरुनानक सत्संग सभा के के अनुषांगिक संगठन स्त्री सत्संग सभा की बबली दुआ गीता कटारिया, मनजीत कौर, शीतल मुंजाल रेशमा गिरधर इंदु पपनेजा, नीता मिड्डा, ममता थरेजा, नीतू किंगर और सत्संग मंडली के इंद्र मिड्ढा, रमेश पपनेजा, सुरजीत मुंजाल और आशु मिड्ढा ने नासरो मंसूर गुरु गोविंद सिंह एस दी मंसूर गुरु गोविंद सिंह… गुरु गोबिंद प्रीत लगी अति प्यारी… गुरबाणी का गायन कर संगत को प्रभु चरणों से जोड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *