लखनऊ में तड़के सुबह के समय में कोहरे का असर है। विभाग का कहना है कि दोपहर बाद मौसम साफ होगा। दिन में धूप निकलने की संभावना है। साथ ही बादल भी छाए रहेंगे। बर्फीली हवाओं की रफ्तार कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। पूर्वी हवा के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। तड़के सुबह के समय न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान की तुलना में 1.2 डिग्री कम दर्ज किया गया है। अधिकतम आद्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 53 फीसदी दर्ज की गई है। कोहरे के चलते 20 से अधिक ट्रेन लेट लालबाग और अलीगंज में हवा रेड जोन में
लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस दौरान सभी जगह का औसत AQI 256 रहा है। सबसे खराब स्थिति लालबाग क्षेत्र की रही। 11 जनवरी से बदलेगा मौसम
लखनऊ समेत पूरे उत्तर भारत में 11 जनवरी से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। शनिवार रात से मौसम में बदलाव होना शुरू हो जाएगा। रविवार को कई जगहों पर बूंदाबांदी की स्थिति देखने को मिलेगी। इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा। ठंड बढ़ेगी। तेज बर्फीली हवाओं के झोंके चलेंगे। कोहरे का असर भी देखने को मिलेगा।


