बांसवाड़ा| सरकार के दो साल पूरे होने पर सोमवार को एमजी अस्पताल में लगे शिविर में अव्यवस्था और मरीजों को हुई परेशानी के लिए मंगलवार को जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पीएमओ डॉ. दिनेश माहेश्वरी ने डिप्टी कंट्रोलर डीके गोयल और शिविर प्रभारी डॉ. पंकज गरासिया को शिविर में डॉक्टर व अन्य स्टाफ के नदारद होने का कारण बताते हुए जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। दैनिक भास्कर ने असुविधा शिविर: सुविधाएं देने लगाया शिविर, लेकिन डॉक्टर कहीं नहीं दिखे, शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।


