तीन दिन बाद जिले में फिर घना कोहरा:विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम, हाईवे पर थमी वाहनों की रफ्तार; कड़ाके की ठंड से ठिठुरन

पौष माह में कड़ाके की ठंड का असर पूरे परवान पर है। साथ ही घना कोहरा छाने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। जिले में बीते तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहा और धूप निकली, जिससे दिन के वक्त लोगों को सर्दी से राहत महसूस हुई। लेकिन शुक्रवार को फिर घना कोहरा छाया रहा। हालांकि शीतलहर का दौर कम होने से थोड़ी राहत महसूस की जा रही है, लेकिन घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम है, जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में शुक्रवार अलसुबह से ही कोहरा छाने लगा था। तड़के कोहरा इतना घना हो गया कि विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। ऐसे में सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो घने कोहरे के कारण उनके पैर ठिठक गए। सुबह 11 बजे तक सूरज नहीं निकला। कोहरे के कारण शहर की सड़कों पर भी सुबह कम लोग ही नजर आए। वहीं घने कोहरे का असर हाईवे पर भी देखने को मिला। कोहरे ने हाइवे पर तेज दौड़ने वाले वाहनों की रफ्तार को थाम दिया और वाहन रेंगते नजर आए। कोहरा होने के कारण हादसों के डर से वाहन चालक धीमी गति से वाहन चलाते हुए नजर आए। जिले में शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *