कटौती का असर:इंडिगो ने बंद की भोपाल से हैदराबाद की एक उड़ान

इंडिगो एयरलाइंस द्वारा देशभर में की जा रही 10 प्रतिशत फ्लाइट कटौती का असर मंगलवार से भोपाल पर भी हुआ। कंपनी ने भोपाल से हैदराबाद जाने वाली एक फ्लाइट बंद की है। हैदराबाद के लिए अब तक सुबह 9:30 बजे और दोपहर 2:30 बजे दो फ्लाइट थीं। सुबह वाली फ्लाइट को बंद कर दिया गया है। अब हैदराबाद के लिए केवल 78 सीटर की एक ही फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है। राजाभोज एयरपोर्ट से अलग-अलग रूट के लिए इंडिगो रोजाना कुल 14 उड़ानों का संचालन कर रही थी। अब यह संख्या घटकर 13 रह गई है। स्मॉग का असर, दिल्ली से आने और जाने वाली दो उड़ानें कैंसिल दिल्ली में स्मॉग के चलते मंगलवार को भोपाल आने वाली इंडिगो और एअर इंडिया की मॉर्निंग फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। यह दोनों फ्लाइट सुबह 7:45 और 7:55 बजे भोपाल पहुंचने वाली थीं। दोनों उड़ानें नहीं आने की वजह से भोपाल से भी यात्री दिल्ली नहीं जा सके। हालांकि, सोमवार देर रात इंडिगो और एअर इंडिया ने यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दे दी थी। इस कारण अधिकांश यात्री एयरपोर्ट नहीं पहुंचे और किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *