गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर दिल्ली समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों में की जाने वाली पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। रोक चार दिन के लिए रहेगी। रतलाम रेल मंडल से 23 से 26 जनवरी तक किसी प्रकार से कोई पार्सल बुकिंग नहीं की जाएगी। पार्सल की लोडिंग व अनलोडिंग भी बंद रहेगी। रतलाम रेल मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। इस कारण 23 से 26 जनवरी तक पार्सल से संबंधित सभी गतिविधियों, जिसमें लीज्ड एसएलआर की हैंडलिंग भी शामिल है, पर रोक लगाई है। इन स्टेशनों के लिए बंद रहेगी बुकिंग रतलाम मंडल से नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार, दिल्ली सराय रोहिल्ला, पटेल नगर समेत दिल्ली क्षेत्र में आने वाले अन्य स्टेशनों के लिए पार्सल की बुकिंग बंद रहेगी। उधना से लखनऊ चलेगी एक फेरा स्पेशल वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल से होकर उधना से लखनऊ के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन स्पेशल किराए के साथ चलेगी। गाड़ी संख्या 09037 उधना-लखनऊ वन वे स्पेशल 11 जनवरी शनिवार को उधना से सुबह 6.40 बजे चलकर रतलाम मंडल के दाहोद (12.12/12.14), रतलाम (13.35/13.45), नागदा (14.38,14.40), उज्जैन (15.55/16.05) एवं शुजालपुर (17.58/18 बजे) होती हुई 12 जनवरी रविवार को सुबह 8 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 स्लीपर कोच के साथ चलेगी। यहां दिया स्टॉपेज इस ट्रेन का सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदरामनगर, विदिशा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल एवं उन्नाव स्टेशनों पर स्टॉपेज दिया है।


