पाली मेडिकल टीचर्स की एसोसिएशन आरएमसीटीए की पाली ब्रांच की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें गायनिक विभाग की प्रोफेसर डॉ नूरेन मिर्ज़ा को अध्यक्ष बनाया गया। वही सर्जरी विभाग के सह आचार्य डॉ दिनेश सोलंकी को सचिव और फिजियोलॉजी के सहायक आचार्य डॉ रजनीश कनौजिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। इससे पहले डॉ ओपी सुथार अध्यक्ष, डॉ सुखदेव चौधरी सचिव और डॉ दिनेश सोलंकी कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी डॉ आरके बिश्नोई, डॉ प्रवीण गर्ग ने संपन्न करवाई। कार्यक्रम में डॉ महेंद्र चौधरी, डॉ अशोक नेनीवाल, डॉ शिवचरण मीणा, डॉ मांगीलाल चौधरी, डॉ अंकित अवस्ति, डॉ गौरव कटारिया, डॉ ओपी राठौड़, डॉ मनोज चौधरी, डॉ प्रियंका कुमावत, डॉ मनीष चौहान सहित कई डॉक्टर मौजूद रहे।


