गोंदन थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम मंदिर से दर्शन कर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग को युवक मानवेंद्र यादव (24) ने कट्टे से गोली मार दी। आरोपी ने किशोरी के सीने पर सटाकर फायर किया। इसके बाद आरोपी कुछ दूरी पर गया व खुद के गले में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी गांव से करीब 5 किमी दूर शाहपुर हनुमान मंदिर गई थी और लौटते समय भांडेर-शाहपुर रोड तिराहे के पास वारदात हुई। गोंदन थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लव एंगल से इनकार नहीं किया जा सकता। नाबालिग एक्स-रे में गोली हार्ट के पास से होकर पीछे निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। 2-3 साल से था प्रेम प्रसंग… मानवेंद्र व किशोरी के गांव 3 किमी की दूरी पर हैं। मानवेंद्र शादीशुदा था, किशोरी बीए कर रही है। पुलिस सुत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में दोनों के बीच करीब दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आ रही है।


