गैस सिलेंडर लोडेड ट्रक में लगी आग:दुमका-साहेबगंज हाईवे पर हाइवा से टक्कर में हुई घटना, ट्रक चालक झुलसा

झारखंड में गुरुवार की रात दुमका-साहेबगंज हाईवे पर हाइवा और रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रक में आग लग गई और ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर फौरन काबू पा लिया गया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। हादसा पाकुड़ और दुमका के बॉर्डर पर हुआ। इधर, घटना के बाद हाइवा का ड्राइवर मौके से भाग निकला। दुमका के गोपीकंदर थाना क्षेत्र स्थित कुश्चियरा गांव के पास एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और एक हाइवा की आमने-सामने टक्कर हुई थी। ट्रक साहिबगंज से गैस सिलेंडर लोड कर दुमका की ओर जा रहा था। वहीं, हाईवा बीजीआर कोल कंपनी के दुमका अनलोडिंग साइडिंग से कोयला उतारकर अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था। टक्कर के बाद आग ट्रक के केबिन में लगी और ड्राइवर जितेंद्र कुमार झुलस गया। स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र भेजा। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को भी जल्द दी। गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में आग लगने से बड़ी दुर्घटना की आशंका को देखते हुए गोपीकंदर और अमड़ापड़ा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। क्योंकि ट्रक में लदे एलपीजी सिलेंडरों तक आग पहुंचने से विस्फोट की आशंका थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *