राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तर प्रबल कार्यक्रम में जिले के 4 विजेता स्टूडेंट ने मॉक विधानसभा में भाग लिया। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की उपस्थिति रही। सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा प्रवीण कुमार चारण ने बताया कि 21 वी सदी के कौशल विकसित करने के उद्देश्य से प्रबल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन स्कूल स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर हुआ। जिले स्तर के विजेता छात्र प्रतिनिधि पीएम श्री बांगड़ राजकीय उच्च माध्यमिक के विद्यार्थी राहुल सिंह, अदिति सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बेड़ा (बाली) की स्टूडेंट रिद्धिमा कंवर, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिरियारी के छात्र सचिन ने राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम में मॉक विधानसभा में भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा कल्याण सिंह टेवाली ने बताया कि मॉक विधानसभा में स्टूडेंट रिद्धिमा कंवर चौहान ने मंत्री एवं छात्र राहुल सिंह ने विधानसभा में मार्शल की भूमिका जबकि स्टूडेंट अदिति सिंह एवं छात्र सचिन ने विधायक की भूमिका निभाई। इन विद्यार्थियों ने राजस्थान विधानसभा में सोमवार को हमारा भविष्य हमारा निर्णय विषय पर सार्थक चर्चा की। इस कार्यक्रम में पीएम श्री बांगड़ स्कूल के व्याख्याता सत्यनारायण राजपुरोहित को मेंटर टीचर रहे। मंगलवार को विद्यार्थियों के पाली लौटने पर समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग पाली द्वारा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश मीणा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इन्हें सरकार के 2 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बांगड़ कॉलेज में लगाई गई प्रदर्शनी में भी विजिट करवाई गया। प्रदर्शनी में जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने युवा संसद में भाग लेकर लौटे जिले विद्यार्थियों एवं मेंटर टीचर बधाई दी। सोजत विधायक शोभा चौहान और पूर्व सभापति एवं भाजपा नेता महेंद्र बोहरा ने सभी प्रतिभागियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। एडीएम (सीलिंग) ओमप्रभा चारण ने प्रबल कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं इसकी रूपरेखा से अवगत कराया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी उम्मेद सिंह राजपुरोहित, लक्ष्मण कुमार चौधरी, बांगड़ कॉलेज के प्राचार्य महेंद्र सिंह राजपुरोहित, बांगड़ स्कूल के प्रधानाचार्य बसंत कुमार परिहार, अरविंद सिंह निंबाड़ा आदि उपस्थित रहे। पीएम श्री बांगड़ स्कूल में भी इन विद्यार्थियों का स्वागत संस्था प्रधान बसंत परिहार के नेतृत्व में किया गया। जिसमें श्याम दहिया, मुकेश जागरीवाल, अरविंद जोशी तथा पेरेंट्स महिपाल सिंह उपस्थित रहे।


