राजसमंद में मौसम का उतार चढ़ाव जारी है। हालांकि सुबह मौसम में धुंध छायी रही जिससे विजिबिलिटी में थोड़ी कमी। वही बर्फीली हवाओं से भी थोड़ी राहत मिलने के कारण तेज सर्दी का असर कम हुआ है। गुरुवार को तेज गलन व ठिठुरन के कारण बाजारों में आवाजाही कम देखी गई । सुबह व शाम के समय भी बाजारों में सन्नाटा देखा गया था। जबकि शुक्रवार को बर्फीली हवाओं के रूकने के कारण कड़ाके की ठंड से भी थोड़ी राहत मिली है। सुबह के समय आसमान में धुंध के छा जाने से विजिबिलिटी में भी कमी आई। विजिबिलीटी 100 मीटर के करीब देखी गई। हालांकि इससे वाहनों की आवाजाही पर कोई असर नही पड़ा। राजसमंद में कक्षा 1 से 8 के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश का अंतिम दिन है। यदि मौसम अनुकुल रहा और सर्दी का असर और कम होने पर 11 जनवरी से पुनः स्कूल खुल सकते है। इसको लेकर आज शाम तक स्थिति साफ हो पाएंगी कि स्कूल में छुटिया आगे बढ़ेगी या शनिवार से स्कूल खोले जाएंगे।


