कोटा शहर में रात में चला नाकाबंदी अभियान:नियम विरुद्ध 270 वाहन चालकों के चालान बनाए, 7 वाहन जप्त, शराब पीकर 6 वाहन चालक गिरफ्तार

कोटा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। कोटा शहर एसपी डॉ. तेजस्वनी गौतम ने बताया कि डीजीपी जयपुर के आदेश एवं डीआईजी पुलिस कोटा रेंज के निर्देशानुसार 16 दिसंबर को सायं 7:30 बजे से 9:30 बजे तक दो घंटे का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान कोटा शहर के सभी वृत्त क्षेत्रों में थानाधिकारियों द्वारा पुलिस जाप्ते के साथ सघन चेकिंग की गई। नाकाबंदी के दौरान कुल 555 दुपहिया और चौपहिया वाहनों की जांच की गई। नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 270 चालान बनाए गए। वाहनों के वैध कागजात नहीं होने पर 207 प्रकरण एम.वी. एक्ट में दर्ज किए गए, वहीं 7 वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त किया गया। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 6 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सड़क पर उत्पात मचाने वाले 1 व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं कोटा शहर एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी स्तर के अधिकारियों द्वारा की गई। पुलिस प्रशासन ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *