साल 2025 बनेगा सरकारी महकमों में रिटायरमेंट का साल:इस साल 1.25 लाख अफसर-कर्मचारी होंगे रिटायर… यह पिछले साल से ढाई गुना ज्यादा

साल 2025 सरकारी महकमों में रिटायरमेंट का साल बनने जा रहा है। वजह- इस साल सर्वाधिक अफसर-कर्मचारी रिटायर होंगे। आंकड़ों के मुताबिक 2025 में प्रथम से लेकर चतुर्थ श्रेणी तक करीब 1.25 लाख कर्मचारी रिटायर होंगे। यह पिछले साल से ढाई गुना ज्यादा है। इन पदों के विरुद्ध भर्तियां न होने से कामकाज पर असर पड़ सकता है। बता दें कि सरकार के 61 विभागों में करीब 4.27 लाख अफसर-कर्मचारी कार्यरत हैं। यानी पहले से ही कमी है। इस साल स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे कुछ बड़े विभागों से हर महीने औसतन 2100 अफसर-कर्मचारी सेवानिवृत्ति होंगे। अकेले मंत्रालय से हर महीने 30 कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं। इतने रिटायरमेंट क्यों? 1985 के नियमितीकरण का असर एक्सपर्ट – प्लानिंग 10 साल पहले कर लेनी थी सरकार को लगभग 10 साल पहले ही कैडर मैनेजमेंट पॉलिसी बना लेनी थी। विभाग के पुराने सेटअप का विश्लेषण करना चाहिए था। इसके बगैर आगे की कोई नीति अधूरी ही कहलाएगी। अब सरकार के पास आउटसोर्स से भर्ती करने और नए कैडर बनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। -केएस शर्मा, पूर्व सीएम, मप्र

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *